बीपीएससी अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2026 जारी
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) – विज्ञापन संख्या-03/2026
परिणाम प्रकाशन तिथि: 12 अगस्त 2026
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध (विज्ञापन संख्या-03/2026) के पद पर सीधी भर्ती हेतु आयोजित प्रारम्भिक लिखित परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है।
प्रारम्भिक लिखित परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2026 को एक पाली में किया गया था। कुल 2,64,279 आवेदकों में से 1,33,718 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | संख्या / आंकड़े |
|---|---|
| कुल रिक्तियां | 78 |
| कुल आवेदक | 2,64,279 |
| परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी | 1,33,718 |
| अयोग्य घोषित अभ्यर्थी | 3,496 |
| मूल्यांकन की गई उत्तर-पुस्तिकाएं (OMR) | 1,30,222 |
| मुख्य परीक्षा हेतु सफल घोषित कुल अभ्यर्थी | 1,560 |
अयोग्य होने के कारणों का विवरण
| अयोग्य होने का कारण | अभ्यर्थियों की संख्या |
|---|---|
| कदाचार | 03 |
| उत्तर पत्रक (OMR) पर गलत रोल नंबर | 1,732 |
| उत्तर पत्रक (OMR) पर गलत प्रश्न पुस्तिका संख्या | 1,731 |
| उत्तर पत्रक (OMR) पर हस्ताक्षर नहीं होना | 05 |
| हिन्दी/अंग्रेजी अनुच्छेद नहीं लिखना | 25 |
विभिन्न प्रशासनिक एवं प्रक्रियात्मक त्रुटियों के कारण कुल 3,496 अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाएं रद्द/अयोग्य घोषित की गईं।
कोटिवार रिक्ति एवं चयन का विवरण
नियमों के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए मूल रिक्तियों के 20 गुना अभ्यर्थियों का आरक्षण कोटिवार चयन किया गया है।
| आरक्षण कोटि | कुल रिक्ति (महिलाओं हेतु 35% आरक्षित) | मुख्य परीक्षा हेतु चयनित अभ्यर्थी |
|---|---|---|
| अनारक्षित (सामान्य) | 41 (14 महिला) | 820 (540 पुरुष, 280 महिला) |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 08 (03 महिला) | 160 (100 पुरुष, 60 महिला) |
| अनुसूचित जाति (SC) | 05 (02 महिला) | 100 (60 पुरुष, 40 महिला) |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 01 (00 महिला) | 20 (20 पुरुष, 00 महिला) |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 12 (04 महिला) | 240 (160 पुरुष, 80 महिला) |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 09 (03 महिला) | 180 (120 पुरुष, 60 महिला) |
| पिछड़े वर्गों की महिला | 02 | 40 |
| कुल योग | 78 (26 महिला) | 1,560 |
विभिन्न आरक्षण कोटियों का आधिकारिक कट-ऑफ (Cut-Off)
| कोटि | पुरुष कट-ऑफ | महिला कट-ऑफ | स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नतिनी (FFW) |
|---|---|---|---|
| अनारक्षित (सामान्य) | 142.8 | 125.2 | 123.2 (पु) / 119.4 (म) |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 138.4 | 120.8 | 114.2 (पु) / 114.2 (म) |
| अनुसूचित जाति (SC) | 131.8 | 104.6 | 114.6 (पु) / — |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 118.6 | — | — |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 138.4 | 118.6 | 114.6 (पु) / — |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 140.6 | 121.6 | 118.8 (पु) / 118.6 (म) |
| पिछड़े वर्गों की महिला | — | 119.6 | — |
अगला चरण: मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा
प्रारम्भिक परीक्षा के आधार पर चयनित कुल 1,560 अभ्यर्थी मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे।
मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि एवं विस्तृत सूचना आयोग द्वारा अलग से प्रकाशित की जाएगी।
बीपीएससी एसआई मद्य निषेध परीक्षा परिणाम कैसे देखें?
- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Prohibition Dept.” टैब पर क्लिक करें।
- विज्ञापन संख्या-03/2026 से संबंधित परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
- पीडीएफ खोलें और अपना अनुक्रमांक (Roll Number) खोजने के लिए Search/Ctrl+F विकल्प का उपयोग करें।
- यदि आपका अनुक्रमांक सूची में मौजूद है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हो गए हैं।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ को सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण निर्देश
- पीडीएफ में प्रकाशित अनुक्रमांक केवल सफल अभ्यर्थियों की सूची है, इसे अंतिम मेधा सूची न समझें।
- सभी उम्मीदवारों को प्रतियोगिता के प्रत्येक चरण में विज्ञापन संख्या-03/2026 की सभी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।
- दलालों से सावधान रहें; चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और मेधा पर आधारित है।
महत्वपूर्ण लिंक्स
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
अस्वीकरण: उपर्युक्त जानकारी आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन संख्या-03/2026 पर आधारित है।
Leave a Reply